युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए चलाएं जागरुकता अभियान : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नेशनल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई.

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नेशनल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने जिले में नशे की गिरफ्त से बच्चों, किशोरों व युवाओं को दूर रखने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी अवैध ड्रग्स की खेती न हो, इस पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है. संबंधित विभाग एवं पुलिस समन्वय बनाकर लगातार संबंधित क्षेत्रों में ड्रग्स खेती एवं नशीली चीजों की रोकथाम को लेकर छापेमारी करे और सख्त कार्रवाई करे. सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिले के सभी मेडिकल शॉप में छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाएं. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि बिना चिकित्सकीय परामर्श पर्ची के कोई भी दवाओं की बिक्री नहीं हो. इस मुहिम में शिक्षा विभाग की बड़ी जवाबदेही है. डीइओ व डीएसइ से कहा कि स्कूलों और कॉलेजों के निश्चित परिधि के भीतर किसी भी नशीली चीजों की बिक्री नहीं हो, इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से पत्राचार कर इसे सुनिश्चित करें. अगर कहीं ऐसी सूचना मिलती है तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें कार्रवाई की जायेगी. विद्यालयों में खास कर के 7 से 10 कक्षा के बच्चों को जागरूक करने का निर्देश दिया. सभी विभागों को आंतरिक सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. जिला कृषि पदाधिकारी को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने, नशीले पदार्थों की खेती नहीं होने देने का निर्देश दिया. नशीले पदार्थों के संबंध में डायल 112 पर दें सूचना : एसपी एसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने कहा कि ड्रग्स के कारण युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहे हैं. नशे के कारण युवा अपने लक्ष्य से भटक जा रहे हैं. उन्होंने स्कूलों-कॉलेजों के आसपास ऐसी चीजों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा, ताकि कार्रवाई की जा सके. अफीम एवं अन्य नशीली उत्पादों की खेती पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए कृषि, वन विभाग से कहा कि पुलिस टीम के साथ छापेमारी करें. मौके पर डीएफओ राहुल कुमार, सीएस डॉ आनंद मोहन सोरेन, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम, डीएसडब्ल्यूओ कलानाथ, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, डीसीपीओ अंजू पोद्दार सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >