गणतंत्र दिवस को लेकर 17 से प्रारंभ होगा परेड का पूर्वाभ्यास : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई.

– 13 विभागों की ओर से निकाली जायेगी आकर्षक झांकियां संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने गणतंत्र दिवस के पूर्व तैयारियों, साफ सफाई, पैरेड, झांकी, मुख्य समारोह स्थल की रंगाई पुताई, झंडोत्तोलन के समय का निर्धारण, महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी आदि बिंदुओं पर अधिकारियों संग विमर्श किया. कहा कि मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी कार्यालयों में कार्यालय प्रधान के झंडोत्तोलन करेंगे. उन्होंने संबंधित कार्यालयों व अन्य स्थलों में झंडोत्तोलन के लिए दक्ष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने साथ-साथ इसकी जवाबदेही संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रभातफेरी के लिए कुल तीन टीमें रहेंगी, जिसमें संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ डीइओ एवं डीएसइ को समन्वय स्थापित कर कार्य संपन्न कराने, बच्चों के लिए अल्पाहार एवं पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. वहीं प्रभातफेरी के दौरान तीनों टीम के लिए मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, सुदृढ ट्रैफिक व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी एवं पुलिस यातायात निरीक्षक एवं अंचल अधिकारी, जामताड़ा को विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. परेड का रिहर्सल 17 जनवरी से प्रारंभ होगा. 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जायेगा. परेड के पूर्वाभ्यास में कुल 14 प्लाटून शामिल होंगे. इनमें जिला बल के 02 प्लाटून (महिला/पुरुष), आइआरबी, झिलुवा के एक प्लाटून, होम गार्ड के 02 प्लाटून के अतिरिक्त सेंट एंथोनी स्कूल, डीएवी का एनसीसी, डीएन एकेडमी, सेंट जोसेफ स्कूल, एडवर्ड स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुलाडीह, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय जामताड़ा के एक-एक प्लाटून भाग लेंगे. कहा कि साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य 18 जनवरी से पूर्व कर लें. यह भी ध्यान रखेंगे कि 26 जनवरी तक पुनः गंदगी न फैले. बैठक में 13 विभागों के द्वारा झांकी प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. मौके पर एसपी राज कुमार मेहता, डीडीसी निरंजन कुमार, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) संजय कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, डीटीओ मुकेश कुमार, डीएओ लव कुमार, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य थे. झंडोत्तोलन का समय निर्धारित – गांधी मैदान – प्रातः 09:00 बजे समाहरणालय – प्रातः 10:10 बजे एसपी कार्यालय – प्रातः 10:15 बजे डीसी न्यायालय – प्रातः 10:55 बजे अनुमंडल कार्यालय – प्रातः 11:00 बजे एसडीपीओ कार्यालय – प्रातः 11:05 बजे साइबर थाना – प्रातः 11:10 बजे वन प्रमंडल कार्यालय – प्रातः 11:20 बजे होम गार्ड कार्यालय – प्रातः 11:30 बजे पुलिस लाइन : प्रातः 11:50 बजे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >