विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों के बीच क्विज आयोजित

नारायणपुर. प्रखंड के पीएम श्री विद्यालय में शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस पर क्विज का आयोजन किया गया.

नारायणपुर. प्रखंड के पीएम श्री विद्यालय में शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस पर क्विज का आयोजन किया गया. सीएचसी की मेडिकल टीम ने स्कूली बच्चों को मलेरिया के बारे में जानकारी दी. मलेरिया से सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. बच्चों को मलेरिया से बचाव को लेकर मच्छरदानी का प्रयोग करने, अपने घरों के आस-पास जल जमाव नहीं होने देने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, सप्ताह में एक दिन कूलर, फ्रीज, फुलदान आदि का पानी बदलने को कहा. क्विज में कक्षा नवम की तन्नू कुमारी- प्रथम, कक्षा एकादश की खेमिया कुमारी-द्वितीय एवं कक्षा नवम की शंका कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला. छात्राओं का मलेरिया, हिमोग्लोबिन एवं एनीमिया की जांच की गयी. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्पिता बेरा, एमटीएस महेश कुमार सिंह, एमपीडब्ल्यू प्रफुल्ल कुमार रवानी, लैब टेक्नीशियन सागर दास, वार्डन रीना रोजलीन मुर्मू आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >