साइबर अपराध पर लगायें अंकुश : एसपी

जामताड़ा. पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में साइबर अपराध मामलों की समीक्षा की.

प्रतिनिधि, जामताड़ा. पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में साइबर अपराध मामलों की समीक्षा की. इस अवसर पर जिले के सभी पुलिस निरीक्षक, अनुसंधानकर्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे. बैठक में जिले में लंबित साइबर अपराध के मामलों में प्रगति, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान व आरोपियों की गिरफ्तारी व तकनीकी साक्ष्य पर विस्तृत चर्चा की गयी. पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने एवं रोकथाम को लेकर कई निर्देश दिये. कहा साइबर अपराध के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार छापेमारी करें. मौके पर नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी राजेश मंडल, इंस्पेक्टर चंद्रमणि भारती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >