जिले में 25 अगस्त से चलेगा पल्स पोलियो अभियान : डीसी

डीसी ने जिले में 25 से 27 अगस्त तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलास्तरीय टास्क फोर्स के साथ बैठक की.

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने जिले में 25 से 27 अगस्त तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलास्तरीय टास्क फोर्स के साथ बैठक की. डीसी ने 25 से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार करने और जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया. इस अभियान में 0-5 वर्ष तक के एक भी बच्चा छुटे नहीं इसके लिए माइक्रो प्लानिंग करने का निर्देश दिया गया. कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वंय सेवी संस्थाओं व जनप्रतिनिधि का सहयोग ले. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >