खलिहान में लगी आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख

अग्निकांड में किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया. इससे पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमी गांव में गुरुवार को खलिहान में अचानक आग लग गयी. इस कारण लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इस अग्निकांड में किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया. इससे पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार दुमदुमी गांव निवासी रुहीदास मरांडी एवं उनके भाई भगवान दास मरांडी के खलिहान में ट्रैक्टर के माध्यम से धान की झड़ाई की जा रही थी. इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर के साइलेंसर से चिंगारी निकलने लगी, जिसने देखते ही देखते खलिहान में रखे धान, बिचाली तथा ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया. पीड़ित किसान रुहीदास मरांडी ने बताया कि ट्रैक्टर भाड़े पर लाया था और उसमें पांच गाड़ी धान की झड़ाई की जा चुकी थी. आग इतनी भीषण थी कि धान और बिचाली पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण शिव ठाकुर सोरेन, लखन हांसदा सहित अन्य लोगों ने अग्निशामक वाहन को बुलाया. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था. पीड़ित किसान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आग ने साल भर की मेहनत को निगल लिया. उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि इस आर्थिक संकट से उबर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >