जिले में दलहन फसलों के उत्पादन को दें बढ़ावा

जामताड़ा. कृषि विभाग, आत्मा के सभागार में बुधवार को बैठक हुई.

जामताड़ा. कृषि विभाग, आत्मा के सभागार में बुधवार को बैठक हुई. इस दौरान दलहन फसलों में आत्मनिर्भरता व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत पोषक अनाज योजना पर चर्चा की गयी. आत्मा के परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा मोटे अनाज यानी पोषक अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की. कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है. किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. किसानों के बीच जागरुकता अभियान चलाकर दलहन एवं पोषक अनाज की खेती के प्रति प्रेरित करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >