जेजेएस कॉलेज के प्राचार्य ने कुलपति से की शिष्टाचार भेंट

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम के प्राचार्य ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय दुमका के नये कुलपति डाॅ कुनूल कांडरी से शिष्टाचार भेंट की.

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम के प्राचार्य ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय दुमका के नये कुलपति डाॅ कुनूल कांडरी से शिष्टाचार भेंट की. उन्हें महाविद्यालय के गतिविधियों से अवगत कराया. शुक्रवार को प्राचार्य प्रो कृष्णमोहन साह ने कुलपति कक्ष में कुलपति से भेंट कर उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी. प्राचार्य ने बताया कि कुलपति को झारखंड प्रवेश द्वार पर स्थित मिहिजाम महाविद्यालय के उपलब्धियों से अवगत कराया गया. बताया कि सत्र 2022 -26 सेमेस्टर वन में प्रमोट व अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं, जिन्हें दोबारा प��ीक्षा फॉर्म आनलाॅइन भरना था. लेकिन परीक्षा फॉर्म नहीं भरे है. वैसे छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के द्वारा पुनः परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 5 दिनों का समय दिया गया है. छात्र-छात्राएं अविलंब महाविद्यालय से संपर्क कर अपना परीक्षा फाॅर्म भर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >