सरस्वती मंदिर में बांग्ला बाउल संगीत की दी गयी प्रस्तुति

मनिहारी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

नाला. बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत मनिहारी गांव में सरस्वती मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन के पश्चात मंगलवार रात पश्चिम बंगाल के बाउल शिल्पी ने बांग्ला बाउल लोकगीत का मंचन किया. मौके पर सुंदरपुर, पिंडारगड़िया, मोहजोड़ी, हदलबांक आदि गांवों के लोग भजन, बाउल लोकगीत सुनने के लिए पहुंचे. जानकारी हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >