सीनियर एथलेटिक्स में प्रताप राव ने जीते गोल्ड व सिल्वर

जामताड़ा. जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में झारखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बोकारो के चंदनकियारी में 25 से 26 मई तक आउटडोर स्टेडियम में आयोजित हुई.

���ामताड़ा. जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में झारखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बोकारो के चंदनकियारी में 25 से 26 मई तक आउटडोर स्टेडियम में आयोजित की गयी. इसमें जामताड़ा जिला को कुल 05 पदक प्राप्त हुए. प्रताप राव को 1000 मीटर में गोल्ड, 5000 मीटर में सिल्वर मिला. वहीं काजल कुमारी को 1500 मीटर में ब्रोंज, सरोज यादव को गोला एवं हैमर थ्रो में ब्रोंज मैडल मिसा. कुल 05 मैडल जिला ने प्राप्त किया है. झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी डी सिंह ने मैडल एवं प्रणाम पत्र देकर खिलाड़ियों सम्मानित किया. कहा कि जामताड़ा जिला का प्रदर्शन काफी सराहनीय है. राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन अच्छा करते हैं. वहीं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनीष दुबे ने कहा कि खिलाड़ियों के द्वारा अच्छे प्रदर्शन से जिला में सभी खुश हैं. राज्य स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को बधाई दी. मौके पर एथलेटिक्स संघ के सदस्य व कोच छोटेलाल कामत, कोच नीरज कुमार, देवाशीष मुखर्जी, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, राजीव साव, विवेक रजक, राज मंडल, पूनम शर्मा, विष्णु सेन, सुमित ओझा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >