प्रमिला बनी आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका

नारायणपुर. कुरता पंचयात अंतर्गत तेतरियाटांड़ गांव में सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई.

नारायणपुर. कुरता पंचयात अंतर्गत तेतरियाटांड़ गांव में सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई. चयन प्रक्रिया में बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुरली यादव, महिला पर्यवेक्षिका रेखा देवी मौजूद थीं. बीडीओ ने विभागीय संकल्प को पढ़कर सुनाया. इसके बाद दो महिलाओं ने पद के लिए आवेदन किया. अंक प्रतिशत के आधार पर प्रमिला हेंब्रम का चयन आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए किया गया. मौके पर मुखिया परमानंद मरांडी, समाजसेवी रियाज अहमद समेत ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >