भाजपा जामताड़ा नगर अध्यक्ष बने प्रदीप राउत, मिहिजाम के लोकेश महतो

जामताड़ा. भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में संगठन महापर्व के निमित्त मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि का चुनाव हुआ.

10 मंडलों के अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधियों के नामों की हुई घोषणा संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में संगठन महापर्व के निमित्त मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि का चुनाव हुआ. यह चुनाव पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही व चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता की देखरेख में हुआ. इस अवसर पर जामताड़ा विधानसभा के तीन मंडल एवं नाला विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. इस दौरान मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा की गयी. सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक भानु प्रताप शाही ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा के लिए और सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के लिए आज बड़ा दिन है. क्योंकि आज सभी मंडल अध्यक्षों को उनके पार्टी की मजबूती के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है. हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जामताड़ा जिला के दोनों विधानसभा में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी और हमारे विधायक भी चुने जायेंगे. चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा जिला के भाजपा ने साबित कर दिया कि भाजपा में छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाती है. उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला, प्रदेश एवं मंडल कमेटी के सदस्यों को बधाई दी. जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि आज जामताड़ा जिला में भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधियों के नेतृत्व में जिला में और भी ज्यादा मजबूत होगा. कार्यक्रम का संचालन सह जिला चुनाव अधिकारी मितेश शाह व धन्यवाद ज्ञापन सह जिला चुनाव अधिकारी सुकुमुनि हेम्ब्रम ने किया. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, माधव चंद्र महतो, हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा, मनीष दुबे सहित अन्य मौजूद थे. इनका हुआ चयन : जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत व नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह, मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो व नगर प्रतिनिधि अजीत पासवान, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष श्रवण पंडित व मंडल प्रतिनिधि के प्रेमानंद मोदी, फतेहपुर मंडल अध्यक्ष संजय मंडल व मंडल प्रतिनिधि शोभा कुमारी, बागडेहरी मंडल अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी व मंडल प्रतिनिधि बनवाली मंडल, खैरा मंडल अध्यक्ष मोहित भोक्ता एवं मंडल प्रतिनिधि के अजय मंडल, बिंदापाथर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव व मंडल प्रतिनिधि अबीता हांसदा, कुंडहित मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल व मंडल प्रतिनिधि जगबंधु बोस, नाला मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल एवं मंडल प्रतिनिधि जितेन राउत, पूर्वांचल नाल मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू एवं मंडल प्रतिनिधि कृष्णा मंडल को सर्वसम्मति से चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >