जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा और भाजपा नेता अमर बाउरी पर तीखा हमला बोला. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा और अमर बाउरी पर मृतकों की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि परिवार के दुख को राजनीतिक मंच बनाना शर्मनाक है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि मृतक महिला पहले से गंभीर रूप से बीमार थी और डॉक्टरों ने हरसंभव प्रयास किया. उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामे पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. मंत्री ने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जनता विकास चाहती है, राजनीतिक ड्रामा नहीं.
दुख को राजनीतिक मंच बनाना शर्मनाक : डॉ इरफान
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर मृतकों की राजनीति करने का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामे पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

डॉ इरफान अंसारी, मंत्री | Prabhat Khabar Network