पुलिस ने बालू लोड तीन ट्रैक्टर किया जब्त

पुलिस ने अवैध रूप से बालू की ढुलाई करते तीन ट्रैक्टर जब्त किया है.

नारायणपुर. पुलिस ने अवैध रूप से बालू की ढुलाई करते तीन ट्रैक्टर जब्त किया है. एसआई कुंदन कुमार वर्मा ने थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के निर्देश पर गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के पबिया से तीनों ट्रैक्टरों को चालक सहित पकड़ा. बताया जाता है कि तीनों ट्रैक्टर जामताड़ा से बालू लादकर नारायणपुर आ रहा था. पुलिस की गश्ती दल ने तीनों ट्रैक्टरों को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया. ट्रैक्टरों को थाना कैंपस में ले आया. थाने में प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी. गौरतलब हो आए दिन गोविंदपुर-साहिबगंज मार्ग पर विभिन्न नदियों से बालू उठाव कर ट्रैक्टर व अन्य वाहन चलते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >