पुलिस ने डैम किनारे से बालक का शव किया बरामद

पुलिस ने मुर्गाटोना गांव में डैम किनारे से अज्ञात बालक का शव बरामद किया है.

मिहिजाम. पुलिस ने मुर्गाटोना गांव में डैम किनारे से अज्ञात बालक का शव बरामद किया है. बालक करीब 12 वर्ष का बताया जा रहा है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोग भी शव की पहचान नहीं कर पाये हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताडा सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि डैम किनारे शव मिला है. शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >