जामताड़ा. पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में जामताड़ा पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 44 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया. जिसे जरूरतमंदों के लिए स्थानीय ब्लड बैंकों में भेजा गया. बताया कि जामताड़ा पुलिस परिवार समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करेगा, ताकि किसी भी जरूरतमंद की जान खून की कमी के कारण न जाए. कहा यह केवल शिविर नहीं, बल्कि एक जनसेवा अभियान की शुरुआत है. पुलिस विभाग अब हर परिस्थिति में जिले में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर तत्पर रहेगा और ब्लड डोनेट कर लोगों की जान बचाने का प्रयास करता रहेगा. मौके पर प्रशिक्षु आइपीएस राघवेंद्र शर्मा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
