पुलिस ने सरस्वती पूजा को लेकर करमाटांड़ में निकाला फ्लैग मार्च

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

– शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. मंगलवार को बीडीओ सह सीओ चोनाराम हेंब्रम, पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च रेलवे फाटक से शुरू होकर सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष चौक, गणपत महतो चौक, काली मंदिर सकलपुर, कठबरारी, फिटकोरिया के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल शामिल रहे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा. सीओ ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में विश्वास पैदा करना था. असामाजिक तत्वों को यह संदेश देना था कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अशांति बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए लोगों से संवाद किया और शांतिपूर्वक पूजा करने की अपील की. इंस्पेक्टर ने पूजा समिति के सदस्यों को डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित समय सीमा का पालन तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए. सीओ चोनाराम हेंब्रम ने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था का पर्व है. इसे मिलजुल कर मनाना सभी की जिम्मेदारी है. वहीं पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. और लगातार गश्ती की जायेगी. फ्लैग मार्च से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >