पुलिस ने चेकपोस्ट पर की वाहनों की जांच

पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल सीमा सटे खुदमल्लिका, मुड़ाबेड़िया, सुद्राक्षीपुर चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया.

कुंडहित. पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल सीमा सटे खुदमल्लिका, मुड़ाबेड़िया, सुद्राक्षीपुर चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया. चेकपोस्ट के समीप झारखंड-बंगाल से आने जाने वाले दोपहिया, चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की जा रही है. वाहनों के डिक्की की तलाशी के साथ-साथ वाहनों के कागजातों की भी जांच की जा रही है. इसके उपरांत वाहनों के नंबर, चालक का नाम एवं मोबाइल नंबर नोट किया गया. बंगाल सीमा पर स्थित खुदमल्लिका चेकपोस्ट व हल्दीडीह में अंतर जिला चेकपोस्ट बनाया गया है. बागडेहरी थाना अंतर्गत बंगाल सटे मुड़ाबेड़िया एवं सुद्राक्षीपुर में चेकपोस्ट बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >