पीएलवी ने चंद्रदीपा पंचायत में पारिवारिक विवाद को सुलझाया

जामताड़ा. सदर प्रखंड के चंद्रदीपा पंचायत में एक पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान किया गया.

जामताड़ा. सदर प्रखंड के चंद्रदीपा पंचायत में एक पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान किया गया. यह सुलह पैरा लीगल वॉलंटियर अल्ताफ अंसारी की मध्यस्थता से हुआ, जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी सहमति से मामला सुलझाया. इस अवसर पर डालसा की टीम ने ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि कैसे जरूरतमंद व्यक्ति डालसा से सहायता लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. यह संदेश दिया गया कि न्याय पाने के लिए आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बननी चाहिए. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की. कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में शांति और न्याय की भावना मजबूत होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >