पीएलवी ने लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

डालसा की ओर से वीर कुंवर चौक में मंगलवार को पीएलवी राजेश दत्त ने जागरुकता शिविर लगाया. बताया कि प्रकृति ने कुछ अधिकार मनुष्यों को जन्म से ही प्रदान किया है.

जामताड़ा कोर्ट. डालसा की ओर से वीर कुंवर चौक में मंगलवार को पीएलवी राजेश दत्त ने जागरुकता शिविर लगाया. बताया कि प्रकृति ने कुछ अधिकार मनुष्यों को जन्म से ही प्रदान किया है. पृथ्वी पर मौजूद हर व्यक्ति इंसान होने के नाते अधिकारों के हकदार हैं. नागरिकों को सुख, शांति और व्यवस्था के लिए बहुत से अधिकार दिए गए हैं, जिन्हें मानव अधिकार के रूप में जाना जाता है. किसी भी व्यक्ति के जीवन स्वतंत्रता, समानता और प्रतिष्ठा का अधिकार ही मानव अधिकार है. इसमें राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकार भी शामिल हैं. मानव अधिकार दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग अपने अधिकारों को जान सकें. प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को भारत में मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है. मानव अधिकार हर व्यक्ति को दिए गए मूल अधिकार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >