चिरेका में स्वच्छता ही सेवा के तहत किया गया पौधरोपण

चिरेका में महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान का शुभारंभ किया गया.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान का शुभारंभ किया गया. महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा, प्रमुख विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने मिलकर स्वच्छता शपथ की ली. एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने चिरेका में स्टील फाउंड्री परिसर के सामने पौधरोपण किया. चिरेका महिला कल्याण संगठन के अध्यक्ष नमिता मल्होत्रा सहित संगठन के सदस्यों पौधरोपण अभियान में भाग लिया और पौधे लगाये. गुरुवार को चिरेका खेल संघ की ओर से वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. केजी अस्पताल परिसर में सफाई मित्र के लिए सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >