फतेहपुर बाजार में मिनी पुलिस चौकी और सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव

जिला कलेक्टर आलोक कुमार ने डीएमएफटी और सीएसआर योजनाओं की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की जांच की। सड़क, स्मार्ट क्लास, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। सीएसआर फंड से अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए बैंकों को सख्त निर्देश दिए गए। शिथिलता बरतने पर बैंक खातों को बेहतर प्रदर्शन वाले में स्थानांतरित करने की चेतावनी दी गई। सुरक्षा के लिए बाजारों में मिनी पुलिस चौकी व सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।

डीसी ने की डीएमएफटी और सीएसआर योजनाओं की समीक्षा सीएसआर कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, सरकारी खाते हटाने तक की बात डीएमएफटी से सड़क, स्मार्ट क्लास, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी योजनाओं पर मंथन बैंकों को दो टूक निर्देश, सीएसआर के अधूरे कार्य जल्द करें पूरे संवाददाता, जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की प्रबंधकीय समिति एवं सीएसआर की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार जानकारी लेकर उनकी प्रगति की समीक्षा की गई. प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई. इनमें शेड निर्माण, स्मार्ट क्लासेज, सड़क, आंगनबाड़ी, पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य प्रस्ताव शामिल रहे. एसपी शंभू कुमार सिंह ने फ़तेहपुर थाना से मुख्य बाजार की अधिक दूरी को देखते हुए बाजार में मिनी पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा. इस पर डीसी ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. सीएसआर फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान पिछली बैठक के अनुपालन और स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई. विभिन्न बैंकों को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों सहित अन्य संस्थानों में पंखा, लाइट, वाटर कूलर विथ आरओ उपलब्ध कराने, टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट, पुलिस विभाग को 08 एएमपीआर कैमरा, सोलर लाइट, पुस्तकें, साइबर थाना के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर, शौचालय निर्माण तथा विभिन्न प्रखंडों के मुख्य बाजारों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित अन्य प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया. बैठक में समाहरणालय कम्बाइंड बिल्डिंग में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भी समीक्षा की गई. बताया गया कि बैंक वर्ष 2008 से संचालित है. डीसी ने बिल्डिंग हैंडओवर से जुड़े दस्तावेजों के साथ दो दिनों के भीतर आवश्यक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. डीसी आलोक कुमार ने कहा कि सभी बैंक सीएसआर के तहत दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करें. शिथिलता बरतने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों से सरकारी खाते हटाकर बेहतर प्रदर्शन वाले बैंकों में स्थानांतरित किए जाएंगे. बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >