मतदाता सूची पुनरीक्षण में आमलोग करें सहयोग : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला में बीडीओ मुरली यादव, मास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार मौजूद थे. बीडीओ ने कहा यह कार्यक्रम बहुत जरूरी है. इसमें आमलोगों का सहयोग जरूरी है, ताकि एक भी योग्य नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहे. चुनाव में अपना मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत कर सकें. बीडीओ ने बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें. कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित किये जायेंगे. कहा कि जिन बीएलओ द्वारा डाटा अपलोडिंग कार्य में बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा, उन्हें प्रशस्ति-प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >