बालिका विद्यालय की शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान

घटना की सूचना पाकर मृतका के परिजन थाना पहुंचे

फतेहपुर. झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. मृत शिक्षिका की पहचान नाला थाना क्षेत्र के कुलडंगाल निवासी स्वीटी दास के रूप में हुई है, जो वर्तमान में फतेहपुर झारखंड आवासीय विद्यालय में कार्यरत थीं. घटना के बारे में बताया गया कि शुक्रवार को शिक्षिका स्वीटी दास ने विद्यालय में ही पंखे में फंदा लगाकर शुक्रवार को अपनी इह लीला समाप्त कर ली है. सूचना पाकर फतेहपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. इधर घटना की सूचना पाकर मृतका के परिजन थाना पहुंचे. मृतका की मां झरना दास ने बताया कि उनकी पुत्री का जोरडीहा गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. युवक के शादी से इंकार के बाद ही बेटी ने यह कदम उठायी है. थाने में मृतका के पिता परिमल दास ने आवेदन देकर जांच की मांग की है. पुलिस की ओर से मामले की पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >