भारतीय मजदूर मंच के प्रखंड अध्यक्ष बने परितोष राय

कुंडहित. कुंडहित बस स्टैंड में भारतीय मजदूर संघ की बैठक जिलाध्यक्ष राहुलदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई.

कुंडहित. कुंडहित बस स्टैंड में भारतीय मजदूर संघ की बैठक जिलाध्यक्ष राहुलदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद झा उर्फ बाटुल उपस्थित रहे. इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें प्रखंड अध्यक्ष के रूप में परितोष राय का चयन किया गया. वहीं प्रखंड महामंत्री पद की जिम्मेदारी बावन नायक व सिद्धेश्वर रवानी को सौंपी गयी. प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में शेख अली हुसैन व निरमा मंडल को चुना गया. प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद झा ने प्रदीप पैतंडी को प्रदेश मंत्री के रूप में मनोनीत किया. बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूर हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष बिथिका झा, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, भीम माजि, मंटू माल, पल्टू मानना, पियंत खां, मंटू मंडल, प्रणव नायक, शांति गोप, लालन घोष आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >