जामताड़ा में 31 सदस्यों में 21 लोगों ने डाले वोट

जामताड़ा में 31 सदस्यों में 21 लोगों ने डाले वोट

प्रतिनिधि, फतेहपुर: जामताड़ा जिले में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, फतेहपुर में मतदान केंद्र बनाया गया था. यहां निष्पक्ष चुनाव संपन्न हुआ. पीठासीन अधिकारी शिव कुमार मिहरिया ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में मतदान हुआ. जामताड़ा के फतेहपुर केंद्र पर 31 में से 21 सदस्यों ने मतदान किया. दो प्रत्याशी, बसंत मित्तल और सुरेश कुमार अग्रवाल हैं. चुनाव परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किये जायेंगे. यह चुनाव हर दो साल में होता है और इसका उद्देश्य समाज और देश की सेवा है. मारवाड़ी समाज का लक्ष्य राष्ट्र की प्रगति है. मौके पर पीठासीन अधिकारी के सहयोगी प्रभा देवी मोदी, गौतम मिहरिया, नरेश कुमार मोदी, सुनील कुमार मिहरिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >