ट्रक व स्कॉर्पियो के टक्कर में जख्मी एक व्यक्ति की मौत

ट्रक और स्कार्पियो में हुई टक्कर में डोकीडीह गांव के घायल सात लोग घायल हो गये थे. इसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के कोरीडीह-वन के पास बुधवार की शाम ट्रक और स्कार्पियो में हुई टक्कर में डोकीडीह गांव के घायल सात लोग घायल हो गये थे. इसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. दुर्घटना के शिकार 55 वर्षीय बैद्यनाथ यादव का इलाज धनबाद में चल रहा था. उनकी मौत के बाद से परिवारवालों में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं दूसरी ओर अभी भी चार जख्मी लोगों का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. परिवारवाले जख्मी लोगों के इलाज के लिए परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >