मुरीडीह गांव के बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल

मुरीडीह गांव के समीप एक व्यक्ति बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.

फतेहपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के मुरीडीह गांव के समीप एक व्यक्ति बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. एक बाइक में दो व्यक्ति सवार होकर फतेहपुर बाजार की ओर जा रहे थे. बाइक में पीछे सवार व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया. बाइक से गिर जाने के कारण उक्त व्यक्ति के माथे से काफी खून बहने लगी. पैर-हाथ में भी चोटें आई है. घायल व्यक्ति का नाम फटीक गोस्वामी है, जो शिमलाडंगाल पंचायत के जोरडीहा गांव के रहने वाले हैं. स्थानीय की मदद से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >