फतेहपुर में लू की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

फतेहपुर प्रखंड में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. थाना क्षेत्र के तुड़का गांव का एक व्यक्ति पशुओं को चराने के दौरान दोपहर को गर्म हवा की जद में आकर गिर पड़े. घर लाने पर दम तोड़ दिया.

फतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के तुड़का गांव की है. जहां तुड़का निवासी हीरा लाल हेंब्रम (58) शुक्रवार को पशुओं को चराने के लिए मैदान की ओर ले गया था. दोपहर को वह अचानक गर्म हवा की जद में आ गया और लू लगने के कारण गिर पड़ा. घटना के बाद परिजन उसे घर लेकर आये. लेकिन उसे बचाने में घर वालों को सफलता नहीं मिली. हीरालाल हेंब्रम के असमय निधन से गांव वालों ने शोक जताया है. लोगों का कहना है कि गर्म हवा के थपेड़ों से लोग भयभीत हैं, लेकिन काम तो करना ही पड़ेगा. नहीं तो भूखे पेट रहना पड़ेगा. मामले में मृतक हीरालाल हेम्ब्रम के पुत्र सिनेन्द हेंब्रम ने बताया कि पिता का शरीर काफी गर्म हो गया था. शायद उनके शरीर में पानी की कमी हो जाने के कारण ऐसा हुआ है. बाद में ग्रामीण चिकित्सक को भी दिखाया गया. लेकिन लू लगने के कारण उनकी जान नहीं बच पायी. बता दें कि लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी एवं तेज धूप के कारण लोग बीमार हो रहे हैं. खासकर मजदूरी के भरोसे जीवन यापन करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी की विकराल समस्या खड़ी हो गयी है. गर्म हवा और लू का कहर लगातार बढ़ रहा है. दस बजे के बाद घर से निकल पाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में कभी भी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. हालांकि प्रशासन ने लोगों से लू के समय घर से नहीं निकलने की अपील की है एवं सलाह भी दी जा रही है. इसके बावजूद मजदूर वर्ग के लोग अपने व अपने परिवार की रोजी रोटी के कारण कड़ी धूप में काम करने को विवश हैं, जिसके कारण लू के शिकार हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >