मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मिहिजाम कालीतल्ला के रामू सिंह (40) के रूप में हुई है. मृतक आइसक्रीम बेचने का काम करता था. सूचना मिलने पर चित्तरंजन जीआरपी शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा अस्पताल भेज दिया. पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने बताया रामू सिंह घर से रेल पार स्थित हटिया इलाके में जाने के लिए निकला था. रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >