कुंडहित : कुंडहित थाना क्षेत्र के सालदाहा गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में पीड़ित नित्यगोपाल घोष, ग्राम सालदाहा, थाना कुंडहित ने मंगलवार को कुंडहित थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांड संख्या 33/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
टांगी से वार करने का लगाया आरोप
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 30 अगस्त को दोपहर करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच की बतायी गयी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आपसी विवाद के दौरान सालदाहा निवासी निर्मल राउत ने जान से मारने की नीयत से टांगी से वार किया. इस दौरान टांगी से नाक पर चोट लगने की बात कही गयी है.
विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मामला
मामले को लेकर कुंडहित थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 109, 352 एवं 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सअनि तापन कुमार सेन को दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
