जामताड़ा में एनएच-419 पर बना नया पुल दरका, ग्रामीणों में भारी रोष

जामताड़ा. जिले में नेशनल हाईवे-419 पर बुधुडीह के पास बना नया पुल इन दिनों गंभीर खतरे का प्रतीक बन गया है.

लोगों को राहत देने के उद्देश्य बनाये गये पुल की हालत खराब प्रतिनिधि, जामताड़ा. जिले में नेशनल हाईवे-419 पर बुधुडीह के पास बना नया पुल इन दिनों गंभीर खतरे का प्रतीक बन गया है. लोगों को राहत देने के उद्देश्य से बनाए गए इस पुल की हालत इतनी खराब है कि यह जानलेवा साबित हो सकता है. पुल के तैयार होते ही उसमें बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गयी है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर जैसे ही कोई वाहन गुजरता है, पूरा ढांचा कांपने लगता है. पुल के नीचे से सड़क तक साफ दिखाई देने लगा है, जो इसकी जर्जर स्थिति को दर्शाता है. दरारें इतनी गहरी हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. पूरा पुल भरभराकर गिर सकता है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि पुल का निर्माण कथित रूप से रात के अंधेरे में किया गया. दिन में कागजी प्रक्रिया और रात में निर्माण होने की बात से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की आशंका और भी गहरा गया है. यह सवाल उठने लगा है कि आखिर निर्माण इस तरह छिपाकर क्यों किया गया? और किस स्तर पर इसकी निगरानी की गयी. स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. ग्रामीण किशोर मंडल, नसीम अंसारी और रऊफ अंसारी ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. उनका कहना है कि सीमेंट और गिट्टी इतनी कमजोर है कि हाथ से ही टूट जा रहा है. निर्माण कार्य जल्दबाजी में और गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए हैं, जिसके कारण पुल बनते ही जवाब देने लगा. लोगों का कहना है कि यह पुल नहीं, बल्कि ‘मौत का जाल’ है, जो कभी भी किसी की जिंदगी छीन सकता है. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी किसकी थी? किस इंजीनियर या एजेंसी ने इसे मंजूरी दी ? क्यों सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गयी? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से यह भी मांग की है कि इस खतरनाक पुल को तुरंत तोड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाय, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >