देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का अहम योगदान

नेताजी जयंती की पूर्व संध्या पर इंटर कॉलेज परिसर स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से रन फॉर नेताजी के तहत 4.5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गयी.

नाला. युवा सैनिक संघ की ओर से नेताजी जयंती के पूर्व संध्या पर नाला इंटर महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रन फॉर नेताजी से किया गया. इस मौके पर इंटर कॉलेज परिसर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से दौड़ प्रारंभ की गयी तथा 4.5 किलोमीटर पर समाप्त किया गया. इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. इसके अलावा वर्ग एक से पांच तक के बच्चों के लिए क्विज, चित्रांकन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, संजीव ठाकुर, रसमय मंडल संघ के संरक्षक महेश्वर घोष आदि वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए नेताजी की जीवनी पर विस्तार से वक्तव्य दिया. वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान रहा है. कहा कि नेताजी के तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.. एक नारे से देश के युवा एकजुट होकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े. आजादी के आंदोलन में नेताजी की प्रेरणा से प्रेरित होकर देश नहीं विदेशों के लोग आज भी इनके विचारों को मानते हुए कार्य कर रहे हैं. हमलोगों को भी उनके मार्गदर्शन पर चलने की आवश्यकता है. इन लोगों ने युवा सैनिक संघ के कार्य की सराहना की तथा आगे भी जारी रखने को कहा. अच्छा कार्य करने से मन को सुकून मिलता है. उन्होंने आगे पीछे मुड़कर न देखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर युवा सैनिक संघ के सदस्यों द्वारा बुके प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया. वहीं नृत्य प्रतियोगिता में सफल कुमारी, शिल्पा पाल, आद्री चार, ज्योति राउत, आंचल राय, सोनाली रुईदास, ड्राइंग प्रतियोगिता में पापिया भंडारी, रन फॉर नेताजी प्रतियोगिता में आशीष राय प्रथम, कृष्ण पंडित द्वितीय एवं विनोद कोल तृतीय स्थान पर रहे. गीत, भाषण, क्विज में सफल रहे बालक-बालिकाओं के साथ-साथ रक्तदाताओं को कप, मेडल, डायरी, कलम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. जानकारी हो कि शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. मौके पर युवा सैनिक संघ के संरक्षक महेश्वर घोष, राजू दास, त्रिभुवन कुमार मिश्रा, कमल पैतंडी, संजीव ठाकुर, रसमय माजि, अभीजित दां, अभिषेक पाठक सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >