महिला के गले से हार की छिनतई, बदमाश फरार

मिहिजाम. चित्तरंजन जेमारी मार्ग पर रूपनारायणपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से हार की छिनतई कर ली और फरार हो गये.

मिहिजाम. चित्तरंजन जेमारी मार्ग पर रूपनारायणपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से हार की छिनतई कर फरार हो गया है. गनीमत रही कि महिला ने आर्टिफिशियल सोने जैसा हार पहन रखी थी. सलानपुर कालीतल्ला निवासी झंटु मंडल अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर स्कूल आ रहे थे. उसी समय रूपनारायणपुर रेलवे ब्रिज पर पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से हार खिंच लिया. आसनसोल चित्तरंजन मार्ग पर यह घटना दिन दहाड़े हुई. इस घटना से रूपनारायणपुर के लोग काफी भयभीत हैं. इसकी शिकायत रूपनारायणपुर थाने में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >