थंडरडीह हिंसा पर गरमायी सियासत:भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, NCBC से जांच की मांग

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, थंडरडीह हिंसा की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की. पीड़ित परिवार की सुरक्षा पर जोर.

संवाददाता, जामताड़ा.करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडरडीह गांव में भूदेव यादव के घर हुई कथित हिंसक घटना को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. साथ ही मामले को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के संज्ञान में लाने की मांग की.

स्वतंत्र जांच से सामने आएगी घटना की सच्चाई

ज्ञापन में सुमित शरण ने कहा कि भूदेव यादव के परिवार के साथ हुई घटना गंभीर और चिंताजनक है. उन्होंने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की आवश्यकता जताई, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें.

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने की मांग की.

पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन को घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, उपलब्ध तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए, ताकि निर्दोष लोगों को परेशानी न हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें:

गरीबी चीखती रही...सोता रहा सिस्टम:घर की आस में थी लीलावती,जर्जर दीवार ने छीन ली जिंदगी

न्याय जाति, धर्म या राजनीति का विषय नहीं

सुमित शरण ने कहा कि न्याय किसी जाति, धर्म या राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं है. प्रत्येक नागरिक को कानून के संरक्षण में सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार है.

उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और मामले को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से उचित मंच तक ले जाएगी.

NCBC के माध्यम से जांच की मांग

सुमित शरण ने राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से आग्रह किया कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माध्यम से मामले की तथ्यात्मक जांच कराने की पहल की जाए. साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की.

उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच से वास्तविक तथ्य सामने आएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >