बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरा गरीब का आशियाना, बेघर हुए कालेश्वर

लगातार बारिश ने लील लिया कालेश्वर सोरेन का कच्चा मकान. ग्रामीण प्रशासन से लगा रहे मदद की गुहार. जानिए पूरी खबर.

नारायणपुर : प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब गरीब परिवारों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है. कोरीडीह वन पंचायत के बाथनबाड़ी गांव निवासी कालेश्वर सोरेन का मिट्टी का मकान बारिश के कारण अचानक भरभराकर गिर गया. मकान गिरने से कालेश्वर बेघर हो गये हैं.

जर्जर मकान बारिश में हुआ धराशायी

बताया गया कि कालेश्वर सोरेन एकल व्यक्ति हैं और इसी जर्जर मिट्टी के घर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे. पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान की मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गयी थीं. मंगलवार को अचानक मकान धराशायी हो गया. संयोग से घटना के समय कालेश्वर घर के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

भाई के घर ली शरण

मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी. फिलहाल उन्होंने अपने भाई जिसु सोरेन के घर में शरण ली है. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी मदद

ग्रामीणों ने प्रशासन से कालेश्वर सोरेन को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने, उचित मुआवजा देने तथा आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में एक गरीब का आशियाना उजड़ गया है, ऐसे में प्रशासन को मानवीय आधार पर तत्काल पहल करनी चाहिए. मौके पर सुरेंद्र सोरेन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >