एमपी के मंत्री का बयान कर्नल सोफिया के सम्मान पर हमला : डॉ इरफान

जामताड़ा. मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि सेना की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान पर खुला हमला है.

जामताड़ा. मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि सेना की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान पर खुला हमला है. उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कही. मंत्री ने कहा कि विजय शाह का मानसिक संतुलन स्पष्ट रूप से बिगड़ चुका है. मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग करता हूँ कि तुरंत विजय शाह को बर्खास्त करें और सीधे जेल भेजें. कहा कि अगर थोड़ी भी नैतिकता और संवैधानिक जिम्मेदारी शेष है, तो विजय शाह जैसे सिरफिरे मंत्री को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. अगर अब भी आंखें बंद कर रखी गईं, तो यह सिर्फ बेटियों के नहीं, बल्कि देश के आत्मसम्मान का अपमान होगा. विजय शाह जैसे नेता साल 1925 से सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. आज देश की सेना की बेटी पर ऊँगली उठा रहे हैं? कहा कि हिंदुस्तान की ताकत इसके हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की एकता में है. प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार अपने देश के दुश्मनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की, उसी तरह अब समय आ गया है कि आप अपनी ही पार्टी में मौजूद उस व्यक्ति पर भी सख्त कदम उठाएँ, जिसने 60 करोड़ भारतीय महिलाओं का अपमान किया है. अगर विजय शाह को तत्काल बर्खास्त नहीं किया गया, तो यह साफ संदेश होगा कि भाजपा बेटियों के अपमान में शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >