प्रतिनिधि, नारायणपुर. थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना हुई. इसमें एक चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को सीएचसी नारायणपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया. चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. जानकारी के अनुसार, महतोडीह गांव निवासी मो इजाज का चार वर्षीय पुत्र मो अदील गुरुकुल स्कूल में पढ़ाई करता है. शुक्रवार को छुट्टी के बाद वह स्कूली वाहन से अपने घर के पास उतरा था. वाहन से उतरने के बाद जब बच्चा सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. धक्का लगते ही बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया. इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है. बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी नारायणपुर थाने को दे दी गयी है. पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी है. ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. स्कूल के समय में सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्पीड ब्रेकर लगाने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति न हो.
बाइक सवार ने महतोडीह में चार वर्षीय बच्चे को मारा धक्का, जख्मी

बाइक सवार ने महतोडीह में चार वर्षीय बच्चे को मारा धक्का, जख्मी
Copied link
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना हुई. इसमें एक चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया.