बचपन प्ले स्कूल में मातृ दिवस का किया आयोजन

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य माताओं के नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग और उनके जीवन में निभाए जाने वाले अनेकों किरदारों को सम्मान देना था.

संवाददाता, जामताड़ा. बचपन प्ले स्कूल जामताड़ा में मातृ दिवस मनाया. इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया. इस विशेष आयोजन का उद्देश्य माताओं के नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग और उनके जीवन में निभाए जाने वाले अनेकों किरदारों को सम्मान देना था. स्कूल परिसर में बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित गीत, नृत्य और गतिविधियों के माध्यम से अपना प्रेम प्रकट किया. बच्चों ने अपनी माताओं के लिए ख़ास तौर पर तैयार किए गए हैंडमेड कार्ड्स और उपहार भेंट किए, जिनमें उन्होंने अपने मन के भावों को चित्रों और शब्दों के माध्यम से खूबसूरती से व्यक्त किया. स्कूल के निदेशक चंदन परशुरामका ने कहा कि माँ न केवल एक परिवार की रीढ़ होती है, बल्कि वह बच्चे की पहली शिक्षक भी होती है. इस दिन को विशेष रूप से मनाकर हमने यह प्रयास किया है कि हर मां को यह एहसास हो कि वह हमारे लिए कितनी खास है. बच्चों की मुस्कान और माताओं की संतुष्टि हमारे आयोजन की सफलता को दर्शाती है. वहीं कार्यक्रम में इंटरैक्टिव गेम्स का आयोजन किया गया. मां और बच्चे ने टीम बनाकर इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया. मंच पर बच्चों और माताओं ने मिलकर नृत्य किया, गीत गाए और अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं का परिचय दिया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >