अभिनंदन सागरजी महाराज का मना मोक्ष कल्याणक दिवस

मिहिजाम. श्री दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य तन्मय सागरजी महाराज के आगमन पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न हुआ.

प्रतिनिधि, मिहिजाम. श्री दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य तन्मय सागरजी महाराज के आगमन पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर आचार्य के गुरु रहे अभिनंदन सागरजी महाराज के 17वें मोक्ष कल्याणक दिवस बड़े भव्यता के साथ मनाया गया. भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक दिवस भी मनाया गया. प्रातःकाल मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू अर्पित किए गए. इससे पूर्व अभिनंदन सागरजी महाराज के दिव्य स्वरूप प्रतिमा का अतिथियों ने अनावरण किया. मिहिजाम जैन समाज के सभी श्रद्धालु अपने गुरुजन के स्वागत के लिए मंदिर पहुंचे थे. महिलाओं ने मधुर धर्म गीत गाये. वहीं बच्चों ने पारंपरिक नृत्य कर आयोजन की शोभा बढ़ाई. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संतों के लिए मंगलकामना की गयी. मौके पर आचार्य तन्मय सागरजी महाराज ने मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर प्रकाश डाला. कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य मोक्ष प्राप्ति है. उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि जैसे संसार में हर वस्तु का जोड़ा होता है. वैसे ही संसार के परमोक्ष का अस्तित्व है. उन्होंने विश्व बंधुत्व प्रेम मैत्री और मनुष्यत्व की भावना को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया. मालूम हो कि आचार्य तन्मय सागरजी मिहिजाम प्रवास के बाद भागलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. मौके पर अनिल जैन, काशलीवाल नरेश जैन, मोना जैन, रिंकू जैन, मधु जैन, बबलू जैन आदि श्रद्धालु थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >