मनरेगा लोकपाल ने योजनाओं का किया निरीक्षण

मनरेगा लोकपाल संजय कुमार उपाध्याय ने शनिवार को मंझलाडीह पंचायत में मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया.

नारायणपुर. मनरेगा लोकपाल संजय कुमार उपाध्याय ने शनिवार को मंझलाडीह पंचायत में मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने सिंचाई कूप, डोभा, तालाब, टीसीबी, मेड़बंदी, बिरसा हरित आम की बागवानी योजना आदि का जयाज लिया. कार्यस्थल पर मजदूरों से बातचीत की. कहा कि बागवानी योजना 3,74600 रुपये की है, जो एक एकड़ में होना है इसका ध्यान रखना है. सिंचाई कूप में 10 फिट पत्थर की जोड़ाई करें. पंचायत में बिजली, पानी, शौचालय आदि की सुविधा का भी अवलोकन किया. पंचायत सचिव व मुखिया को कहा कि पंचायत में जिन राशि का ख़र्च हो रहा है उनका लेखा-जोखा दुरुस्त रखें. मौके पर जेइ कुंदन कुमार, बीएफटी नेपाल कर्मकार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >