लापता छात्र अनुराग चितरंजन स्टेशन से हुआ बरामद

मिहिजाम. मिहिजाम से लापता छात्र अनुराग की सकुशल वापसी हो गयी है.

मिहिजाम. मिहिजाम से लापता छात्र अनुराग की सकुशल वापसी हो गयी है. करीब 19 घंटे के बाद चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने उसे बरामद कर लिया. अनुराग के सकुशल बरामद होने की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. अनुराग के लापता होने की शिकायत मिलने पर मिहिजाम पुलिस भी सक्रिय हो गयी थी. पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें अनुराग को रेलवे स्टेशन की तरफ जाता हुआ देखा गया. पुलिस ने आरपीएफ-जीआरपी को अवगत कराते हुए सभी स्थानों के प्रमुख मार्गों के अलावा रेलवे क्षेत्र पर नजर रखी. रात्रि पहर उसे चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर देखा गया. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि मिहिजाम पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी से समन्वय स्थापित कर छात्र को ढूंढ निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >