प्रेम प्रसंग में नाबालिग को भगाया, केस दर्ज, लड़का गिरफ्तार

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जामताड़ा जेल भेज दिया.

कुंडहित. प्रेम प्रसंग के एक मामले में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में कुंडहित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जामताड़ा जेल भेज दिया. साथ ही आरोपित युवक के साथ गयी नाबालिग लड़की भी बरामद कर ली गयी है. यह घटना कुंडहित थाना अंतर्गत बांसपहाड़ी गांव की है. जानकारी के अनुसार पिता के बयान पर पड़ोस में रहने वाले कृष्णा हेंब्रम और सुनील हेंब्रम के विरुद्ध नाबालिग लड़की को अपहरण कर भगा ले जाने के आरोप में थाना कांड संख्या 34/25 भारतीय न्याय संहिता की धारा 96/137 (2) तथा पोस्को अधिनियम 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन कर मंगलवार को प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया और मामले में आरोपित कृष्णा हेंब्रम को न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया. प्राथमिकी के सूचक ने बताया कि घटना 11 अक्टूबर को घटी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BINAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >