बंगाल से फरार नाबालिग लड़की मिहिजाम से बरामद

मिहिजाम. पश्चिम बंगाल के कुच बिहार जिले से लापता हुई नाबालिग को बंगाल पुलिस ने मिहिजाम से बरामद किया है.

मिहिजाम. पश्चिम बंगाल के कुच बिहार जिले से लापता हुई नाबालिग को बंगाल पुलिस ने मिहिजाम से बरामद किया. नाबालिग को फ्रीफायर गेम के दौरान मुर्शीदाबाद के एक युवक से प्यार हो गया था. नाबालिग बालिका व 20 वर्षीय युवक दोनों अलग-अलग धर्मों को मानने वाले हैं. नाबालिग बालिका जनवरी 2025 में मुर्शीदाबाद के 20 वर्षीय जियाउल शेख के साथ गायब हो गयी थी. जियाउल शेख मिहिजाम के बजरापाड़ा में एक रिश्तेदार के घर ठहरा था. इसी बीच बालिका ने मुस्लिम रीति रिवाज से जियाउल शेख के साथ निकाह कर रहने लगी. नाबालिग लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय मैकलीगंज पुलिस से की थी लेकिन दोनों को कुछ पता नहीं चल पा रहा था. कुच बिहार बांग्ला देश की सीमा से सटा जिला है. इस घटना पर भारत बांग्ला देश सीमा पर बीएसएफ की एंटी ह्यमन ट्रैफिकिंग सेल ने संज्ञान लेकर पड़ताल आरंभ किया. इसके बाद पुलिस बालिका की पड़ताल को लेकर रेस हो गयी. मैकलीगंज थाने के एएसआइ परिमल दास ने बताया कि लड़के और लड़की की बरामदगी में मिहिजाम पुलिस का काफी सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >