31 तक सेमेस्टर 1 में नामांकन को कर सकेंगे आवेदन

जनजातीय संध्या डिग्री कॉलेज मिहिजाम के प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री कॉलेज मिहिजाम के प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार यूजी सेमेस्टर वन सत्र (2024-28 ) में नामांकन के लिए आवेदन करने की तिथि घोषित कर दी गयी है. चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक किया जा सकता है. मेरिट लिस्ट पांच जून को कॉलेज के नोटिस बोर्ड तथा वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी. ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ सभी सर्टिफिकेट्स की जांच संबंधित कॉलेज में छह जून से 14 जून तक होगा. ऑनलाइन एडमिशन पेमेंट की हार्ड कॉपी कॉलेज में 18 जून तक जमा करना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >