मानव शृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान करने का दिया संदेश

डीसी ने मतदान करने के लिए दिलायी शपथ

फोटो -12 समाहरणालय में शपथ लेते डीसी, डीडीसी व अन्य संवाददाता, जामताड़ा समाहरणालय परिसर में स्वीप के तहत जिले के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने मानव शृंखला बनाकर लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया. इस दौरान डीसी कुमुद सहाय, डीडीसी निरंजन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, डीएसइ राजेश पासवान मौजूद रहे. सभी ने अपने हाथों में विभिन्न पोस्टरों का प्रदर्शन कर मतदाता जागरुकता का प्रसार किया. डीसी ने सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलायी. जिलावासियों से कहा कि 01 जून को दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है. सभी नये, पुराने, महिला, वरिष्ठ, दिव्यांग व 85 प्लस के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें. यह आप सभी का न सिर्फ अधिकार है, बल्कि दायित्व भी है. सशक्त लोकतंत्र निर्माण के लिए एक-एक वोट जरूरी है. मतदान के दिन 85 प्लस के मतदाताओं के लिए उनके घर से आने जाने के लिए टोटो, टेंपो आदि की व्यवस्था की जायेगी. मतदान केंद्रों पर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल, शेड की व्यवस्था, शौचालय, बिजली की सुविधा के साथ ही 02 पारा मेडिकल कर्मी, जीवन रक्षक दवाएं एवं पर्याप्त ओआरएस घोल के साथ कर्मी रहेंगे. कहा हमारी प्रतिबद्धता है कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >