मवि के शिक्षक त्रिपुरारी को सम्मानपूर्वक दी गयी विदाई

विद्यासागर. मध्य विद्यालय झुमका देवी करमाटांड़ के शिक्षक त्रिपुरारी साह के सेवानिवृति पर शनिवार को विदाई गयी.

प्रतिनिधि, विद्यासागर. मध्य विद्यालय झुमका देवी करमाटांड़ के शिक्षक त्रिपुरारी साह के सेवानिवृति पर शनिवार को विदाई गयी. सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिपुरारी साह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. समारोह में बीइइओ सर्किल मरांडी ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक त्रिपुरारी साह ने विद्यालय में ईमानदारी पूर्वक किये कार्य किए. उनके मधुर स्वभाव की चर्चा की. बीपीओ सावित्री किस्कू ने कहा कि सेवा में आने के बाद सेवानिवृत्त होना एक परंपरा है. जिसका हर किसी को पालन करना ही है. सबने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. मौके पर रंजीत कुमार सिन्हा, उप मुखिया मनोज मंडल, समाजसेवी राम रत्न मंडल, शिव नारायण मंडल, अजीत कुमार मंडल, सीआरपी राजेश गुप्ता, शिक्षक विद्या सागर, जयंती रानी मंडल, राजन आसरे, शंकर कुमार, लक्ष्मण दास, परमानंद मंडल, शशिशेखर सिंह, नारायण मंडल, रूमा दास गुप्ता, पंकज कुमार साह उपस्थित थे. प्रावि के शिक्षक अर्जुन टुडू को दी गयी विदाई विद्यासागर. प्राथमिक विद्यालय तेलकियारी में शनिवार को शिक्षक अर्जुन टुडू के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी गयी. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया. विद्यालय परिवार व जनप्रतिनिधियों व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की. सभी ने अर्जुन टुडू के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की. इस अवसर पर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक अमरनाथ दास, सुधीर दास, विकास कुमार, शिव शंकर मंडल, सहायक अध्यापक नीलांबर मंडल, गोविंद मंडल, सनोज कुमार मंडल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >