सरस्वती पूजा को लेकर बिंदापाथर थाने में हुई शांति समिति की बैठक प्रतिनिधि, बिंदापाथर. थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने की. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की है. कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से किसी तरह के अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें. हर स्थिति पर पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है. डीजे के लिए न्यायालय ने डेसीबल फिक्स किया है, उससे ज्यादा साउंड व कंपन नहीं होनी चाहिए. उन्होंने पूजा कमेटियों से अनुरोध किया है कि मैट्रिक परीक्षा सामने है. इसे ध्यान में रखते हुए रात्रि में साउंड सिस्टम नहीं बजाया जाएं. एसडीपीओ ने विसर्जन को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की. कहा कि पुलिस पदाधिकारी भी अलर्ट मोड में रहेंगे. उन्होंने अफवाह पर ध्यान न देने या फिर पुलिस से सत्यापन कराने की बात कही. थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने पूजा शांतिपूर्ण रूप से मनाने की अपील की. कहा कि समय का ध्यान रखते हुए विसर्जन करना है. किसी भी हाल में पूजा में हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस हर चौक चौराहों पर अलर्ट मोड में रहेगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य पूरन पुजहर, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, 20 सूत्री सदस्य नदियानंद सिंह, जिप प्रतिनिधि अजय मंडल, जनार्दन मंडल, अभय सिंह, निपेन सिंह, सुनील महतो, ठाकुरमणी सिंह, सुनील सिंह, राजू मंडल, भास्कर मंडल, टुनटुन यादव, सुभाष यादव, मारुति सिंह, भरत चंद्र गोरांई, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, गौर चंद्र यादव, सौरभ कुमार राय, मिरूलाल हांसदा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
