कई युवा भाजपा छोड़कर झामुमो में हुए शामिल

विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने राजनीतिक गणित के हिसाब से दल बदल करने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं.

नाला. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने राजनीतिक गणित के हिसाब से दल बदल करने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के बड़वा स्थित आवास पर सिमलडुबी व कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर से कई युवाओं और बुजुर्गों ने भाजपा को छोड़कर झामुमो का दामन थामा. स्पीकर ने पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया. कहा कि राज्य में झामुमो ही एक ऐसा दल है, जो आदिवासी, झारखंडियों, मूलवासियों का सपना साकार कर सकता है. कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र के साथ दशकों से जारी सेवा का यह रिश्ता जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >