रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेने रहेंगी रद्द

जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 09 जून से 15 जून तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक की योजना बनायी गयी है.

जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 09 जून से 15 जून तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक की योजना बनायी गयी है. इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. इसमें 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर से यात्रा 09 जून से 15 जून तक रद्द रहेंगी, जबकि 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर (09 जून से 15 जून को होने वाली यात्रा) आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी. वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी. आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >